--> प्रियंका गांधी से शादी के बाद कैसे रॉबर्ट वाड्रा का परिवार खत्म हुआ!जानिए पूरी कहानी | NIO TIMES

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

प्रियंका गांधी से शादी के बाद कैसे रॉबर्ट वाड्रा का परिवार खत्म हुआ!जानिए पूरी कहानी

Monday, June 21, 2021 | Monday, June 21, 2021 WIB

रॉबर्ट वॉर्ड्रा के पिता राजेंद्र वॉड्रा प्रियंका गांधी को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे. लेकिन फिर भी प्रियंका गांधी और रॉबर्ड की शादी 1997 में हो गई. इस शादी के बाद रॉबर्ट वाड्रा परिवार के एक एक सदस्यों की संदिग्ध हालत में मौत होती रही. सबसे पहले 2001 में रॉबर्ट की बहन मिशेल की मौत हुई, इसे एक्सीडेंट बताया गया.

 


इसके दो साल बाद ही 2003 में रॉबर्ट के भाई रिचर्ड की फंदे से झूलती हुई लाश मिली और फिर 2009 में पिता राजेंद्र वॉड्रा की भी लाश दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली.  अब इस सबके पीछे की कहानी भी समझिए.


 दरअसल, प्रियंका और वॉड्रा की शादी के दो साल बाद ही ये खबरें आनी शुरू हो गई थी कि..रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा और भाई रिचर्ड सियासी फायदा उठाने में लग गए हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कुछ अफसरों से कई सिफारिशें भी कर डाली थी. कहा जाने लगा था कि वो गांधी परिवार से अपने रिश्ते का हवाला देते थे.

  

इसकी जानकारी जब सोनिया गांधी को हुई तो वो नाराज हो गई. इसके बाद तो रॉबर्ट वॉड्रा को सर्वजनिक रूप से अखबार में ये छपवाना पड़ा था उनके परिवार के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है. इसके बाद रॉबर्ट ने अपने पिता से रिश्ता तोड़ दिया...लेकिन अगले कुछ सालों में ही एक एक करके रॉबर्ट के परिवार में हुई मौतें चौंकाने वाली थी.


 अप्रैल 2001 में प्रियंका गांधी वाड्रा की ननद मिशेल वाड्रा की दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जयपुर पुलिस के मुताबिक मिशेल वाड्रा जिस कार में सफर कर रही थी वह राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ के पास पलट गई और मौके पर ही मिशेल की मौत हो गई. कहते हैं, प्रियंका गांधी के रिश्ते अपने जेठ रिचर्ड से भी अच्छे नहीं थे. ननद की मौत के बाद 2003 में वाड्रा के भाई रिचर्ड की भी मौत हो गई.


 प्रियंका गांधी वाड्रा के जेठ रिचर्ड वाड्रा सितंबर 2003 में मुरादाबाद स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गए थे. रिचर्ड की मौत को लेकर कहा गया कि उन्होंने खुदकुशी की थी. जब मीडिया ने रॉबर्ट वाड्रा से इस मौत की वजह के बारे में पूछा तोउन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. लेकिन रिचर्ड ने खुदकुशी क्यों की आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है.


 जहां तक रॉबर्ट और रिचर्ड वाड्रा के संबंधों की बात है तो 2002 में रिचर्ड वाड्रा के खिलाफ पुलिस से शिकायत के बाद दोनों भाइयों के बीच काफी खराब रिश्ते थे. इसके बाद 2009 आते आते एक दिन दक्षिण दिल्ली के गेस्टहाउस में पंखे से झूलती हुई रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा की लाश मिली थी.

 

हैरानी की बात ये है कि जिस दरमियान रॉबर्ट का परिवार एक एक करके खत्म हो रहा था...इधर रॉबर्ट का कारोबार बढ़ता जा रहा था. भाई और पिता की फंदे से झूलती लाश मिलने के बाद दोनों की मौत को खुदकुशी करार दिया गया. लेकिन मौत क्यूं हुई किन हालतों में हुई अभी भी एक रहस्य है.

 

गांधी परिवार और रॉबर्ट वाड्रा से दूरिया बढ़ने के बाद पहले बहन मिशेल फिर भाई और पिता की मौत कैसे हुई इसकी कोई जांच भी अभी तक नहीं हुई है.




 उत्तर प्रदेश में कानपुर वाले विकास दूबे एनकाउंडर मामले की जांच की मांग प्रियंका गांधी ने जोरों से की थी..जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था कि पहले अपनी ननद, जेठ और ससुर की मौत की जांच कराइए....फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा के परिवार में उनकी मां है जो वाड्रा के साथ ही रहती है और वाड्रा के कई बिजनेस देखती है.

×
Latest Updates Update